गीता ज्ञान-सत्य और असत्य (लेख) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गीता ज्ञान-सत्य और असत्य (लेख) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 30 जनवरी 2022

"गीता ज्ञान"-सत्य और असत्य

दो-चार दिन पहले सम्पूर्ण गीता को सुनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। वैसे तो कौन नहीं जानता कि गीता का मुख्य सार है- आत्मा अजर-अमर, अविनाशी है तो मृत्यु का शोक कैसा, मृत्यु आत्मा के नये वस्त्र बदलने की प्रक्रिया मात्र है और दूसरा निष्काम कर्मयोगी बनो अर्थात कर्म करो फल की चिंता नहीं करो।

प्रत्येक व्यक्ति अर्थात आत्मा बचपन से ही ये ज्ञान सुन रहा है या यूं कहें कि कई जन्मों से सुन रहा है फिर भी इसे आत्मसात नहीं कर पाता। फिर  क्या मरणासन्न स्थिति में गीता का ज्ञान सुन कर किसी को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है अर्थात किसी को जीवन का ज्ञान मिल सकता है ?

पहले कर्म की बातें करते हैं- कर्म कर फल की इच्छा ना करना ये कैसे स्वीकार कर लें कोई? छोटी से छोटी बात में भी प्रतिफल की इच्छा तो होती ही है न? यदि हम किसी से मुस्कुरा कर बात भी करते हैं तो हमारी यही कामना होती है कि सामने वाला भी हम से उतना ही प्यार से बातें करें। बाकी कर्मों का तो हिसाब ही छोड़ दें। अपने दैनिक जीवन पर नजर डालें तो पाएंगे कि- कर्मफल पाने की चाह तो हमें बचपन से ही सिखाया जाता है।

अब आत्मा की बात करें तो,जो शरीर सारा दुःख सुख,हर्ष और पीड़ा झेलता है सारे रिश्ते नाते निभाता है उसे एक अदृश्य आत्मा कैसे मान लें? जबकि सारा जीवन हमें शरीर को ही स्वस्थ और सुंदर बनाने शिक्षा दी जाती है, आत्मा को कैसे स्वस्थ और सुंदर बनाए ये तो कभी सिखाया ही नहीं गया। रिश्ते नाते को तोड़ मोह भंग कैसे कर पाएंगे जबकि सारा जीवन इन्हीं बंधनों में बांधे रखा गया हो।

 मरणासन्न अवस्था में आकर भी जब  किसी व्यक्ति के प्राण नहीं निकलते अर्थात उसको देह त्याग करने में पीड़ा होती है तो पंडित जन कहते हैं कि- गीता का पाठ करवा दो मुक्ति मिल जाएगी। 

कैसे? इस बात पर वो ये र्तक देते हैं कि-ज्ञान सुनने से मोह का त्याग होगा और मोह त्यागने से मुक्ति।

समस्त जीवन जिस पाठ का "क ख ग" भी नहीं जाना क्या, आखरी पलों में इस मुल ज्ञान को हम समझ भी पायेंगे, आत्मसात करने की बात तो दूर है ?

सारी उम्र जिस शरीर के सुन्दरता और इससे जुड़े रिश्ते नातों में उलझे रहे क्या एक पल में उसे अदृश्य आत्मा मान मोह भंग कर पाना सम्भव है? 

 जीवन पर्यन्त जिन कर्मों का वहिखाता खोलें रखा एक पल में उसे बंद कर पाना आसान है क्या?

मेरी समझ से तो बिल्कुल नहीं। ये एक असत्य सत्य है जो ना जाने कितने युगों से हमारी मन मस्तिष्क पर हावी है।

तो फिर, गीता का हमारे जीवन में महत्व क्या है?

क्यों इसे एक महान ग्रंथ का दर्जा मिला है?

हमने अपने बुजुर्गो को हमेशा ये कहते सुना होगा कि- गीता जीवन जीने की कला सिखाती है। तो फिर क्यों, उन्होंने इस जीवन जीने की कला को ना ही खुद अपनाया ना हमें ही सिखाया ? क्यों जीवन के आखिरी क्षणों में ही इस ज्ञान को सुनने का कर्मकांड बनाया गया। क्यों इतने महान ग्रंथ को सिर्फ अदालत में शपथ लेने के लिए ही उपयोग में लाया गया

  क्या इसके सुत्र (इक्वेशन) इतना मुश्किल था जिसे आम जीवन में अपनाना सम्भव नहीं था ?

 सम्पूर्ण गीता को सुनने के बाद मेरी बुद्धि विवेक तो यही कहती है कि- इस ज्ञान को आत्मसात करने से सरल कुछ है ही नहीं बशर्ते इसकी शिक्षा हमें बचपन से दी गई होती।

एक बार गीता के प्रमुख सुत्रो पर विचार करते हैं- 

१.मै एक आत्मा हूं जो अमर है, शरीर हमारा वस्त्र है जिसका एक निश्चित समय पर नष्ट हो जाना तय है।

"आत्मा का मतलब क्या है- आत्मा यानि वह शक्ति जो सोचती है निर्णय लेती है,कर्म करती है।ये शरीर इन कर्मों को करने का माध्यम है।"

इस एक बात को मानने से हमें गुरेज क्यों होता है। जबकि हमारे सामने अनेकों उदाहरण आ जाते हैं जहां ये सिद्ध होता रहता है कि एक ही आत्मा कई रूपों में आती है। हममें से हर एक ने ये अनुभव भी किया होगा कि घर का सदस्य मरणोपरांत किसी ना किसी रूप में उसी घर में जन्म लेकर आता है। ये सारी बातें सब मानते हैं अनुभव भी करते हैं मगर ना जाने क्यों आत्मसात करने से कतराते हैं? अब यदि इसे आत्मसात कर लिया तो जन्म मरण के भय से मुक्ति मिल जाएगी। अब तो विज्ञान ने भी यह सिद्ध कर दिया है कि- आत्मा जैसी कोई शक्ति है।

२.सुत्र- कर्म करो फल की चिंता नहीं करो।

कितना सरल है इसे समझना,यदि हम अच्छे कर्म करते हैं तो उसके फल के बारे में क्या सोचना क्योंकि अच्छे कर्म वही करता है जिसे प्रतिफल की आशा ही नहीं होती। अच्छाई सिर्फ़ देना जानती उसे पाने की आस ही नहीं होती।

चिन्ता सिर्फ़ बुरे कर्मों की करनी चाहिए। अच्छाई को चिंता करने की जरूरत ही नहीं।

 ३.प्रमुख सुत्र- जो हुआ वो सही हुआ जो होगा सही होगा।

आप जैसा करोगे वैसा ही तो पाओगे। फिर इसमें क्या सोचना? ये तो प्रकृति का नियम है कर्मों के हिसाब से ही परिणाम होता है तो जो हुआ सही हुआ।

४.सुत्र- मनुष्य का प्रथम धर्म है स्वयं को जानना।

मगर, हमें बाहरी दुनिया में ही खोये रहना पसंद है खुद को जानने का कभी प्रयास ही नहीं करते। यदि स्वयं को जान लिया तो कुछ जानने के लिए बचा ही नहीं।

ऐसे ही गीता में अनेक ऐसे सुत्र है जहां काम,क्रोध,लोभ, मोह जैसी प्रवृतियों पर कैसे अंकुश लगाएं ये समझाया गया है। गीता के सभी सुत्र आपको अज्ञानता के अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाएगा। इसके एक एक सुत्र अर्थात इक्वेशन को जीवन में अपनाने की कला यदि बचपन से ही हमें सिखाई जाती तो जीवन इतना दुष्कर ना होता।एक सफल जीवन के निर्माण करने में गीता का ज्ञान अहम भूमिका निभाता है इसमें तो कोई संशय था ही नहीं फिर क्यों इसे सिर्फ एक धर्म ग्रंथ बना कर रखा गया?

"मेरी समझ से गीता का मूल सार बस यही है कि- आप की सोच आप के व्यक्तित्व का निर्माण करती है और आप का व्यक्तित्व आपको कर्म करने की प्ररेणा देता है और आप का कर्म आपके भाग्य का निर्माण करता है।"

गीता को विश्व की सबसे महान ग्रंथ का दर्जा मिला है। इसके जैसी पुस्तक ना पहले लिखा गया ना ही आगे लिखें जाने की संभावना ही है।इस पुस्तक में दिए गए सुत्र (इक्वेशन) किसी खास जाति,देश या प्रदेश पर लागू नहीं होता विश्व के समस्त मानव जाति पर लागू होता है।

मुझे बहुत दुःख होता है कि जीवन जीने की कला सीखाने वाली इस ग्रंथ को एक खास तबके ने अपनी स्वार्थपूर्ति हेतु जनमानस से दूर रखा और भ्रमित भी किया कि मरणासन्न पर सुन लो मोक्ष की प्राप्ति होगी। गीता के ज्ञान को तो हर घर में बचपन से ही सिखाने समझाने और आत्मसात कराने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ जैसे रटे रटाए प्रार्थना के साथ हमें ईश्वर पुजन की विधि सिखाईं गई और सही मायने में ईश्वर क्या है, कौन है उनसे कैसे जुड़े, उनसे अपना सम्बन्ध कैसे बनाएं जो हर पल वो हमारे सुख दुःख में काम आ सकें।ये नहीं बताया गया वैसे ही गीता को भी सिर्फ एक धार्मिक और पुजनीय पुस्तक बताया गया ये कहा गया - "बहुत गूढ़ विषय है इसे आम जीवन में अपनाना  मुश्किल है।"  जबकि इसके एक एक सुत्र व्यक्त्तिव निर्माण की प्रक्रिया सिखाती है जीवन जीने की कला सिखाती है । इसके सुत्रो को जीवन में अपना कर जीवन सुखमय भी बनाया जा सकता है इस सत्य से हमेशा दूर रखा गया।

पांच हजार साल से भी ज्यादा वक्त बीत गया हैं लेकिन गीता के उपदेश आज भी हमारे जीवन में उतने ही प्रासंगिक है।

मेरे मन में ये प्रश्न उठ रहा है-

पहला प्रश्न- तो फिर इसे जीवन में अपनाने की कला क्यों नहीं सिखाई गई?

दुसरा प्रश्न-  आज भी हम खुद भी इसके ज्ञान को जीवन में धारण कर और अपने बच्चों को भी इसकी शिक्षा क्या नहीं दे सकते ?






"नारी दिवस"

 नारी दिवस " नारी दिवस " अच्छा लगता है न जब इस विषय पर कुछ पढ़ने या सुनने को मिलता है। खुद के विषय में इतनी बड़ी-बड़ी और सम्मानजनक...