"जो तन बीते वो तन जाने लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
"जो तन बीते वो तन जाने लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

"जो तन बीते वो तन जाने, क्या जानेगे मुर्ख-सयाने"

 



चंद मनुष्यों की स्वार्थवादी निति जिसमे मनुष्यता के लिए कोई जगह नहीं....बस, एक लालसा विश्व पर राज करना। इतिहास गवाह है कि हर बार बस यही एक वजह होती है....एक पूरी मानव सभ्यता को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा करने की। एक बार फिर यही हो रहा है। पिछली गलतियों  से सीख नहीं लेना और गलतियों पर गलतियां करते जाना,  ये मनुष्य का आचरण बन गया है।हम मनुष्य जाति खुद को सुधारने की जगह दिन-ब-दिन खुद को नीचे और नीचे गिराते जा रहें है। 

माना, चीन की गलतियों की सजा  हम भुगत रहें है मगर क्या हमारी कोई गलती नहीं ? वो चंद मानवता के दुश्मनों को जो करना था उसने किया मगर क्या, हम चाहते तो इस काल से समय रहते चेत नहीं जाते ? माना,पिछली बार अनभिज्ञ थे नहीं समझ आ रहा था क्या करना है क्या नहीं। मगर,दूसरी बार भी हमने बैल को खुद न्यौता दिया "आ बैल मुझे मार। "

मानव मन में मानवता की भावना का आभाव, विवकहीनता और लापरवाहियों ने इस काल को फिर से आमंत्रण दे दिया है।  अब परमात्मा को नहीं हमें ही इसका अंत करना होगा,भगवान कुछ नहीं कर पायेगा अब। वो तो महाभारत के कृष्ण की तरह हमें चेतावनियाँ दे-देकर थक चूका है और हममें से कुछ  दुर्योधन,दुःशासन की तरह जिद्द पर अड़े है, कुछ  धृतराष्ट्र की तरह आँखों  पे पट्टी बाँधे हुए है, कुछ स्वार्थवश तथा सत्ता की लालसा में द्रोण और कृपाचार्य बने है और बहुत सारे लोग  पितामह की तरह बेबस है, चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनकी कोई सुनता ही नहीं है और द्रोपदी के  चीर की तरह मानवता तार-तार हो रही है।  युद्ध छिड़ चूका है जीवन और मृत्यु के बीच....अस्पताल युद्ध का  मैदान बन चूका है....लाशों की ढ़ेर लग रही है और श्री कृष्ण खामोश है...कुछ नहीं कर सकते...शर्मसार है मनुष्य जाति से। 

ये काल खुद-ब-खुद आपकी चौखट तक नहीं आ रहा है (ये काल क्या, कोई भी काल खुद-ब-खुद आपकी चौखट तक नहीं आता ) इसे दुर्योधन की तरह आपके ही घर का एक सदस्य घर तक लेकर आ रहा है और घर के बाकी सदस्य उस दुर्योधन को समझाने और रोकने का प्रयास नहीं कर रहें और उसकी सजा वो खुद भी भुगत रहें और समाज भी भुगत रहा है। गांधारी अपने एक लाल को समझा लेती तो उसे अपने सौ पुत्रों की बलि नहीं चढ़ानी होती। हम भी अगर गांधारी की तरह आँखों पर पट्टी बाँधे रहे और घर के सदस्यों पर कड़ी नज़र नहीं रखें तो हमारा घर भी जीवन और मृत्यु के लड़ाई में शामिल हो जाएगा। 

(मेरे पहचान के एक दुर्योधन ने ये गलती की और सारा परिवार सजा काट रहा है)

शर्म आती है जब ऐसी स्थिति में भी राजनीति होती है,शर्म आती है जब ऐसी स्थित में भी अस्पतालों में लुटरे बैठे है ,( लूट लिया उस परिवार को लुटेरों ने )शर्म आती है जब ऐसी भयावह स्थिति को देखकर,अनगिनत जलती चिताओं को देखकर भी लोग दोषारोपण करते हैं,शर्म आती जब एक पढ़ा-लिखा समझदार दिखने वाला बंदा  लापरवाही से ये कहता है "ये कोरोना-वेरोना कुछ नहीं है सब नेताओं की चाल है। अरे !मानवरूपी पशु जाकर देखों उन घरों में जिन्होंने अपने प्रिय को तड़प -तड़पकर मरते देखा है और कुछ नहीं कर पाए  है यहाँ तक कि-उनकी अंत्येष्टि में  भी सम्मिलित नहीं हो पाए। 

"जो तन बीते वो तन जाने, क्या जानेगे मुर्ख-सयाने।"

हम मनुष्य जाति की सबसे बड़ी बिडंबना ही यही है कि -जब विपत्ति आती है तो हम बैठकर भगवान को कोसते है या उनसे मुनहार करते,मन्नते भी माँगकर प्रभु को रिश्वत देते हैं हाँ,कभी-कभी ये वादा भी करते हैं कि -"इस बार बचा लो प्रभु, अगली बार पूरी तरह सतर्क रहूँगा ,कोई गलती नहीं करूँगा,कान पकड़कर क्षमा मँगता हूँ "पर जैसे ही विपदा दूर हुई  "ढाक के वही तीन पात" फिर तो तुर्रमखां बन गए और वही गलती बार-बार नहीं हजार बार करते रहे हैं। 

आखिर क्यूँ करते हैं हम ऐसा ?क्या,हम अपनी गलतियों से सीखकर उसे सुधार नहीं सकते ?

अब भी देर नहीं हुई,अब भी सतर्कता और सावधानियां बरतेंगे, नियमो का पालन करेंगे,अपनी और सिर्फ अपनी गलतियों पर ध्यान देंगे तो इस काल से हमें मुक्ति मिल सकती है। जब तक ये कहते रहेंगे कि-"अरे दुनिया तो लापरवाही कर रही है हम ही क्यों सावधानी बरते" तो हो सकता है कि आप खुद काल का ग्रास ना बने मगर आपके अपने या आप से जुड़ा आपका कोई प्रिय या अनजान भी आपकी गलती की सजा भुगत सकता है। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि -जब कोई रोड एक्सीडेंट होता है तो जिसकी गलती होती है वो तो बच जाता है मगर बेगुनाह मारा जाता है। सड़क पर चलते हुए हमें नहीं पता कौन अपनी लापरवाही  से मृत्यु को साथ लिए फीर रहा है तो ऐसे में सावधानियां हमें ही बरतनी है, हमें ही अपनी गाड़ी का कण्ट्रोल अपनी हाथों में रखना है । 

आर्युवेद और योग पर भरोसा करें...वक़्त आ गया है अपने पर भरोसा करने का..... अब भी नहीं किया तो फिर कभी नहीं..... 

(मैंने स्वयं कई घरों में आर्युवेद का चमत्कार होते देखा है, मौत के मुख से निकल आये है वो )

"नारी दिवस"

 नारी दिवस " नारी दिवस " अच्छा लगता है न जब इस विषय पर कुछ पढ़ने या सुनने को मिलता है। खुद के विषय में इतनी बड़ी-बड़ी और सम्मानजनक...